INDORE NEWS: देवास नाके पर बाइक स्लिप हुई, बर्थडे वाले दिन युवक की मौत

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर सुखलिया क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय गौरव पुत्र गिरीश श्रीवास्तव की देवास नाके पर बाइक से गिरकर मौत हो गई। लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक गौरव का रविवार को जन्मदिन था। 

गौरव श्रीवास्तव करीब एक बजे जन्मदिन मनाकर बुलेट से देवास नाका होते हुए लौट रहा था। पीछे एक दोस्त भी बैठा था। देवास नाका चौराहे के पास अचानक बुलेट फिसल गई। गौरव का सिर जमीन से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने देखा तो उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे युवक के हाथ में फ्रैक्चर है। 

टीआइ इंद्रमणि पटेल ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता था, मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पिता शुगर मिल कंपनी से रिटायर हो चुके हैं।

22 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!