BF से विवाहित GF ने 1 साल तक रेप कराया, बेवफा हुआ तो FIR कराई - JABALPUR NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में तीन बच्चों की मां के साथ 35 वर्षीय युवक पिछले एक साल से रेप करता रहा। पति से अलग रह रही महिला के साथ आरोपी ने शादी का झांसा दिया था। महिला जब भी शादी के लिए जोर देती वह टाल जाता। अब अचानक उसने शादी से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर ग्वारीघाट पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।     

जानकारी के अनुसार बादशाह हलवाई मंदिर के पास रहने वाली पीड़िता तीन बच्चों की मां है। पति से अनबन होने की वजह से अलग रहती है। पिछले साल मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद वह कोरोना वारियर्स बनी थी। उसी दौरान मयूर कला मंदिर ग्वारीघाट निवासी अंकुर श्रीवास से उसकी दोस्ती हो गई। अंकुर श्रीवास भी कोरोना वारियर्स बना था। इसके बाद दोनाें एक-दूसरे के घर आने-जाने लगे थे। 

34 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक आरोपी अंकुर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने लगा। जब भी पीड़िता उससे शादी के लिए कहती, वह कोई न कोई बहाना कर टाल जाता था। कुछ दिन पहले उसने पीड़िता से साफ शब्दों में मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार को ग्वारीघाट थाने में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कराया।

04 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !