INDORE कलेक्टर ने बताया: संडे को क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा, MPPSC वाले परीक्षा केंद्र तक कैसे जाएंगे - MP NEWS

इंदौर
। कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार रात 10:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक चलने वाले लॉक डाउन के बारे में उन सवालों के जवाब भी दे दिए जो गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन में नहीं थे। उन्होंने विस्तार से बताया कि इंदौर में रविवार को क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2019 के उम्मीदवार परीक्षा केंद्र तक कैसे जा सकेंगे। 

घर से निकले तो पुलिस पकड़ लेगी

रात 10 बजे से लगने वाले लॉकडाउन के लिए प्रशासन पुलिस और निगम के साथ प्लानिंग कर चुका है। लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने की मुख्य जिम्मेदारी पुलिस के हाथों में दी गई है। पुलिस के द्वारा मुख्य मार्गोंं से लेकर गली मोहल्लों तक में नियमों का पालन कराने के लिए प्लानिंग कर ली गई है। इसके लिए शहर भर में अलग-अलग टुकड़ियां बनाई जा रही हैं। करीब 500 पुलिस जवान मोर्चा संभालेंगे। गाइड लाइन में दी गई छूट के अलावा यदि कोई अन्य कारण से बाहर निकला तो पुलिस पकड़ लेगी।

संडे लॉकडाउन: सुबह दूध मिलेगा लेकिन सब्जी नहीं मिलेगी, पेट्रोल पंप बंद रहेंगे

कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉकडाउन को लेकर बताया कि लॉकडाउन में केवल दवाई की दुकान, अस्पताल खुले रहेंगे। दुध का वितरण सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। इसके अलावा अन्य संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि औद्योगिक गतिविधियां मुक्त रहेंगी। इंडस्ट्री में कच्चे माल सहित अन्य सामग्री का परिवहन हो सकेगा। यह इंडस्ट्री के लिए है। इसके अलावा लोहा मंडी हो गया, सियागंज, देवास नाका ट्रांसपोर्ट नगर... ये सभी बंद रहेंगे। ये शनिवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा चोइथराम मंडी, निरंजनपुर मंडी, राजकुमार मंडी आदि सब बंद रहेंगी। सब्जी का वितरण बिल्कुल भी नहीं होगा, जिसे लेना है वे आज खरीद सकते हैं। किराने की पूरी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।

इंडस्ट्रियल ट्रांसपोर्ट, एंबुलेंस और बाहर से आने वाले यात्रियों को परिवहन की छूट

लॉकडाउन की अवधि के प्रतिबंध औद्योगिक ईकाईयों के श्रमिकों, कर्मियों एवं गतिविधियों पर नही लगेंगे तथा औद्यौगिक ईकाईयों के कच्चे माल तथा तैयार उत्पाद के परिवहन भी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। परिवहन : चिकित्सा सुविधा के लिए और बीमार व्यक्तियों का परिवहन, एयरपोर्ट/ रेल्वे स्टेशन/ बस स्टैंण्ड से आने जाने वाले यात्रियों को भी शहर में आने-जाने की छूट रहेगी।

MPPSC Mains 2019 के उम्मीदवारों के लिए विशेष इंतजाम 

उम्मीदवार अपने पेरेंट्स या परिवार के किसी भी व्यक्ति के साथ प्रवेश पत्र दिखाकर अपने निजी वाहन से परीक्षा केंद्र तक जा सकते हैं। इंदौर शहर में सिटी बसें बंद रहेंगे परंतु बाहर से आने वाले पीएससी उम्मीदवारों के लिए बसों की सुविधा रहेगी। इसकी जानकारी लोक सेवा आयोग कार्यालय द्वारा दी जाएगी।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !