COVID19 के दोनों डोज़ के बाद भाजपा के दिग्गज विधायक कोरोना पॉजिटिव - JABALPUR NEWS

जबलपुर।
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रभावशाली नेता और विधायक अजय विश्नोई कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। श्री विश्नोई का मानना है कि वैक्सीनेशन हो जाने के कारण उनकी स्थिति गंभीर नहीं है।

COVID वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए थे, इसलिए मामला गंभीर नहीं

पूर्व मंत्री ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि CT नार्मल है। ब्लड रिपोर्ट भी ठीक आई है। मामला गंभीर नहीं है। शायद वैक्सीन के दोनों डोज़ का सुखद परिणाम है। घर पर ही 10 दिन क्वारंटाइन रहना होगा। इससे पहले उन्होंने बताया था कि वह नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश में वैक्सीन लगवाने वाले पहले नेता

जबलपुर से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई प्रदेश में टीका लगवाने वाले पहले नेता हैं। उन्होंने 30 जनवरी को कोरोना का पहला टीका लगवाया था। उल्लेखनीय है कि जबलपुर में आज 156 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। टोटल एक्टिव केस की संख्या 909 हो गई है। बताना जरूरी है कि जबलपुर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर महाराष्ट्र के नजदीकी इलाकों के कारण आई है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !