12वीं के छात्रों के लिए करियर ऑप्शन, CLAT 2021 के लिए आवेदन करें

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के बड़वानी जिला स्थित केन्द्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और गाइडेंस एवं काउंसिलिंग प्रभारी श्री कुन्दन राठौर ने बताया कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे ऐसे विद्यार्थी जो कानून के क्षेत्र में सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं वे इस समय क्लैट यानी संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है और प्रवेश परीक्षा 13 जून को आयोजित होगी। आवश्यक योग्यता किसी भी विषय के साथ 12वी की परीक्षा 45 प्रतिशत (रियायत सहित 40 प्रतिशत) अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।

CLAT 2021 का पेपर कैसा होगा

श्री राठौर ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा कुल दो घंटे की होगी, जिसमें 150 प्रश्न एक-एक अंक के होंगे व ऋणात्मक मूल्यांकन होगा। इस परीक्षा में अंग्रेजी भाषा ज्ञान, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक अभियोग्यता, विधिक तर्कशीलता, तार्किक अभियोग्यता सम्बन्धित प्रश्न होंगे जिसमें अमूनन सबसे अधिक अधिभार सामान्य ज्ञान और सबसे कम अधिभार संख्यात्मक अभियोग्यता के प्रश्नों का होता है।

CLAT 2021 पास करने से क्या फायदा है

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी देशभर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों से कानून की डिग्री हासिल करने हेतु प्रवेश की पात्रता हासिल कर लेते हैं। ऑफलाइन मोड में हो रही क्लैट परीक्षा, मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सतना, सागर, जबलपुर और ग्वालियर शहरों में आयोजित होगी। इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक मार्ग दर्शन हेतु विद्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!