PPC 2021: 9-12 तक की सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों को और पैरेंट्स के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता

भारत सरकार द्वारा परीक्षा पर चर्चा प्रतियोगिता 2021 की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता में भारत में संचालित सभी प्रकार के शिक्षा मंडल/ एजुकेशन बोर्ड के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा उनके पैरेंट्स और टीचर्स भी भाग ले सकते हैं। 

PPC CONTEST 2021 रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता: छात्रों के लिए विषय

विषय 1: परीक्षाएं को त्योहारों की तरह मनाएं
गतिविधि: अपने पसंदीदा विषय के एक त्यौहार को दर्शाने वाला दृश्य बनाएं।
विषय 2: अतुल्य भारत, यात्रा और अन्वेषण
गतिविधि: कल्पना करें कि आपका दोस्त तीन दिनों के लिए आपके शहर में घूमने आ रहा है। निम्नलिखित में से प्रत्येक श्रेणी में आप उसके लिए क्या यादगार बना पाएंगे?
· देखने के लिए स्थान: (शब्द सीमा: 500 शब्द)
· स्वादिष्ट व्यंजन: (शब्द सीमा: 500 शब्द)
· यादगार पल: (शब्द सीमा: 500 शब्द)

विषय 3: एक यात्रा समाप्त होती है, दूसरी की शुरुआत होती है
गतिविधि: अपने स्कूल के जीवन के सबसे यादगार अनुभवों का वर्णन करें जिसकी शब्द सीमा 1500 से अधिक न हो
विषय 4: आकांक्षाएं और उन्हें पूरा करना
गतिविधि: यदि संसाधनों या अवसरों की कोई कमी न हो, तो आप समाज के लिए क्या करेंगे और क्यों? 1500 शब्दों में अपना लेख लिखकर भेंजे।
विषय 5: आभारी रहें
गतिविधि: उन लोगों के लिए 'आभार कार्ड' लिखें, जिनके आप आभारी हैं, शब्द सीमा 500 से अधिक नहीं।

PPC CONTEST 2021 रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता: शिक्षकों के लिए विषय

विषय: ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली- लाभ और आगे इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।
गतिविधि: लगभग 1500 शब्दों में इस विषय पर एक निबंध लिखें

PPC CONTEST 2021 रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता: माता-पिता के लिए विषय

विषय 1: आपके शब्द आपके बच्चे की दुनिया बनाते हैं - उन्हें प्रोत्साहित करें, जैसा कि आपने हमेशा किया है
गतिविधि: अपने बच्चों के साथ उनके भविष्य को ले कर अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए एक कहानी लिखें। इसका पहला वाक्य अपने बच्चे को लिखने दें। इसके बाद आगे आप लिखें। (शब्द सीमा: 1500 शब्द)

विषय 2: अपने बच्चे के दोस्त बनें - अवसाद दूर रखें
गतिविधि: अपने बच्चे के लिए पोस्टकार्ड लिखें और उसे बताएं कि वे क्यों विशेष हैं। (शब्द सीमा: 100 शब्द) 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !