MPPSC Quiz सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के 2 महत्वपूर्ण सवाल, मध्य प्रदेश के प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए आयोजन

मध्य प्रदेश शासन के इंदौर जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एमपीपीएससी क्विज का आयोजन किया गया है। इसके तहत आज दिनांक 8 फरवरी 2021 को निम्न प्रश्न पूछे गए जिनके उत्तर रात 8:00 बजे दिए गए। 

किस देश में सुभाष चंद्र बोस ने टाइगर लीजन का आयोजन किया था 

विकल्प: A. सिंगापुर B. जर्मनी C. जापान D. इटली 
उत्तर: भारतीय सेना या स्वतंत्र भारत सेना एक सैन्य इकाई थी जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के समय में गठित किया गया था। इसे टाइगर लीजन के रूप में भी जाना जाता था क्योंकि यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा था। टाइगर लीजन 1942 से लेकर मई, 1945 तक सक्रिय था। शुरू में इसे जर्मन सेना के हिस्से के रूप में विकसित किया गया था। 

पीएसएलवी सी49 में इसरो द्वारा प्रक्षेपित पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का नाम क्या है 

विकल्प: A- आर्यभट्ट01 B- EOS01 C- लुनारसैट D- क्रायोसैट 
उत्तर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा भारत का नवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस01 लॉन्च किया गया है। नौ अन्य ग्राहक उपग्रहों के साथ इस उपग्रह को इसरो द्वारा अपने PSLV&C49 रॉकेट का उपयोग करके अंतरिक्ष में ले जाया गया। इस रॉकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लांच पैड से लांच किया गया।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!