ज्योतिरादित्य सिंधिया के तंज पर दिग्विजय सिंह ने आशीर्वाद दिया - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। भारत की संसद में आज एक मजेदार प्रसंग हुआ जो पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गया। राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसनाचाहा, परंतु माहौल बदल गया और मौके का फायदा उठाते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर तंज कस दिया। दिग्विजय सिंह उसे समझ नहीं पाए और उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सदन के भीतर आशीर्वाद दिया।

ग्वालियर के सिंधिया राजघराने और दिग्विजय सिंह के बीच किस स्तर का तनाव है यह बताने की जरूरत नहीं है। इतना काफी है कि दिग्विजय सिंह को जब भी मौका मिलता है, सिंधिया राजघराने के लोगों को परेशान करते रहते हैं। राज्यसभा में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कृषि कानूनों के संदर्भ में मोदी सरकार का पक्ष रखा। संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस के अपने पुराने साथियों को खूब सुनाया। वहीं दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के बयान पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि आप जिस तरह से यूपीए सरकार का पक्ष रखा करते थे उसी तरीके से आपने मोदी सरकार का पक्ष रखा है। वाह महाराज जी वाह।

दिग्विजय सिंह का तीर निशाने पर लग रहा था परंतु 'वाह महाराज जी वाह' ने माहौल बदल दिया और दिग्विजय सिंह की चुटकी को ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रशंसा माना गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदले में चुटकी लेते हुए दिग्विजय सिंह से कहा कि 'सब आपका आशीर्वाद है' (ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के पीछे दिग्विजय सिंह महत्वपूर्ण कारण है), दिग्विजय सिंह इस ताने को समझ नहीं पाए और फ्लो में बोल पड़े 'हमेशा रहेगा। आप जिस पार्टी में रहें, आगे जो भी हो, हमारा आशीर्वाद आपके साथ था, है और हमेशा रहेगा।' 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!