JABALPUR के आरक्षक की लाश फायरिंग रेंज में मिली, हत्या की आशंका - MP NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के रांझी थाना क्षेत्र की फायरिंग रेंज में शनिवार रात आरक्षक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आरक्षक छठवीं बटालियन में पदस्थ था और वह शुक्रवार शाम की गणना से पहले गायब था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औरी होशंगाबाद निवासी सचिन कांकुरे उम्र 30 वर्ष छठवीं बटालियन में आरक्षक था और वह बैरक में रह रहा था। शुक्रवार शाम की गणना से पहले वह गायब था। रात 9 बजे के लगभग उसकी लाश SAF की पुरानी फायरिंग रेंज के पास मैदान में मिली। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।शव के पास उसका मोबाइल नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि आरक्षक सचिन कांकुरे अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया था। यहां आने पर उसने दूसरा मोबाइल खरीदा था।  

पुलिस ने पिता रामदास कांकुरे को खबर कर दी गई है।पिता के अनुसार अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह फायरिंग रेंज में कैसे पहुंचा। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।टीआई रांझी आरके मालवीय के अनुसार शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि आरक्षक की मौत शुक्रवार को ही हो गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जांच की जायेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !