BF ने शादीशुदा GF को पुणे में 44 दिन तक बंधक बनाया, रेप किया - GWALIOR NEWS

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में महिला को धोखा देकर से उसके ही दोस्त ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। अपने साथ उसे पुणे ले गया। यहां 44 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजता था।     

BF ने GF को बेटी की हत्या की धमकी देकर डेढ़ माह तक रेप किया 

घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसपी ग्वालियर से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। डबरा के भितरवार रोड निवासी एक 35 वर्षीय महिला नौकरी के सिलसिले में ग्वालियर शहर आई थी। साथ में उसकी एक 7 साल की बेटी थी। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित राजीव आवास योजना के मकान में उसने किराए पर घर ले लिया। पास ही रहने वाले विशाल चौरसिया से इस दौरान उसकी दोस्ती हो गई। एक दिन विशाल घर में आया और उसने बेटी की हत्या की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म कर दिया। 

BF ने GF के दुष्कर्म का वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा 

दुष्कर्म के समय और उसके बाद महिला का न्यूड वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला के साथी शारीरिक शोषण किया। 5 दिसंबर को आरोपी विशाल महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ पुणे ले गया। यहां 44 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला विरोध करती तो बेटी के गले पर हाथ रखकर उसे दबाने की धमकी देता था। इसके बाद 18 जनवरी को वह ग्वालियर वापस लेकर आया। 

यहां स्टेशन के पास लक्ष्मी गेस्ट हाउस में रखकर दुष्कर्म किया। गेस्ट हाउस से मौका देखकर महिला भाग कर अपने ससुराल डबरा पहुंची। यहां कुछ दिन सहमी रही फिर पति को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !