REWA: 4 साल की मासूम बच्ची से नाबालिग लड़के ने रेप किया - MP NEWS

रीवा।
 मध्य प्रदेश के रीवा के हनुमना थाना क्षेत्र में परवरिश पर सवाल उठाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 4 वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय लड़के ने दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज आई, तब घटना का पता चला। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को थाने लेकर आए। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।      

पुलिस के अनुसार 4 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ घर में खेल रही थी। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर थे। शाम को पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय लड़का उसके घर आया। बच्ची को अपने साथ कमरे में ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग पहुंचे, तब घटना का पता चला। रात में जब परिजन आए, तब उन्हें मामले का पता चला। शनिवार सुबह बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही ASP मऊगंज विजय डावर, SDOP शैलेंद्र शर्मा समेत हनुमना थाने का बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना के संबंध में वहां खेल रहे बच्चों से भी पूछताछ की। पुलिस ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया था, जहां प्राथमिक परीक्षण के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। मामले में एसपी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लड़के को अभिरक्षा में लिया गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!