MP BOARD 10th का नया ब्लू प्रिंट जारी, विज्ञान विषय में क्या बदला है- यहां पढ़िए - EDUCATION NEWS

भोपाल
। कोरोना महामारी के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल ने वर्ष 2020-21 में आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक नया ब्लूप्रिंट जारी किया है। आज हम यहां आपको विज्ञान (science) विषय के ब्लूप्रिंट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। BLUE PRINT OF QUESTION PAPERS (CLASS 10th PDF) पढ़ने एवं DOWNLOAD करने के लिए यहां क्लिक करें

Madhya Pradesh Board of Secondary Education 10th Blue Print 

12वीं की ही तरह अब दसवीं कक्षा में भी अब 5 अंक वाले प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। विज्ञान का प्रश्न पत्र पहले की तरह 80 अंकों का होगा और 20 अंक प्रायोगिक व परियोजना (प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट) हेतु निर्धारित किए गए हैं। प्रश्न पत्र में 30% अंक- वस्तुनिष्ठ प्रकार (objective)के प्रश्नों के लिए निर्धारित हैं। जबकि विषय पर आधारित(subjective) 30% प्रश्न होंगे जो 3 अंक वाले होंगे (जिनकी शब्द सीमा 75 से 100 शब्द होगी)। विश्लेषणात्मक प्रश्न (Analytical) 40% जो 4 अंक वाले होंगे (जिनमें 120 से 150 शब्द सीमा होगी)। 

कक्षा दसवीं का ब्लूप्रिंट 2021

अध्याय एवं इकाई के अनुसार अंको का विभाजन निम्न प्रकार रहेगा। इस ब्लूप्रिंट में कक्षा दसवीं में चलने वाले 15 अध्यायों को तीन इकाइयों में समाहित किया गया है। पहली ईकाई में 5 अध्याय दिए गए हैं जो कि रसायन विज्ञान (chemistry) से हैं जिनके लिए 26 अंक निर्धारित किए गए हैं। 

दूसरी इकाई में भी 5 भी 5 अध्याय होंगे जिनमें से की चार अध्याय जीव विज्ञान अध्याय जीव विज्ञान विज्ञान के (Biology) तथा 1 अध्याय भौतिक विज्ञान (physics) का है। जिनके लिए 29 अंक निर्धारित है। 

तीसरी इकाई में भी 5 अध्याय हैं जिसमें से 4 भौतिक विज्ञान के भौतिक विज्ञान के 1 अध्याय जीव विज्ञान का है। जिनके लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 80 अंक का प्रश्नपत्र होगा होगा।
अध्याय एवं इकाई के अनुसार अंक विभाजन की पूरी जानकारी के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिए गए ऑफिशियल डॉक्यूमेंट को देखें |

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !