JABALPUR निगम कर्मचारी की सर कुचलकर हत्या - MP NEWS

NEWS ROOM
जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के कैंट थाना क्षेत्र में बिरमानी पेट्रोल पंप के पास मुर्गी मैदान में नगर निगम कर्मचारी के सिर में पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। सूचना पर कैंट टीआइ स्टाफ और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने मौके से पत्थर जब्त किया है, जिसमें खून लगा हुआ है।

कैंट टीआइ विजय तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9.30 बजे सूचना मिली कि मुर्गी मैदान में एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सूचना पर वह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जहां पुलिस को मौके से शराब की बॉटल, डिस्पोजल मिले। मृतक के पास से एक नगर निगम की डायरी मिली, उस डायरी के आधार पर उसकी पहचान शुरू की गई। जिसमें मृतक व्यक्ति की पहचान घमापुर निवासी अरविंद सिंह राजपूत (45) के रूप में की गई। जिसके बाद उसके स्वजन को फोन पर जानकारी देकर बुलाया गया।

मृतक के स्वजन ने बताया कि अरविंद नगर निगम के अधारताल जोन क्रमांक 7 में पदस्थ था। जो शराब पीने का आदी था। अरविंद अपने साथियों के साथ रोज रात को शराब पीने जाता था। गुरुवार की रात को भी दोस्तों के साथ गया था। मृतक अरविंद के मोबाइल में आखिरी फोन किसका था, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा रात को वह अपने किन दोस्तों के साथ गया था। इसके बारे में उसके परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!