महिला डॉक्टर ने बेटे की हत्या करके आत्महत्या कर ली - CRIME NEWS

आंध्र प्रदेश।
आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में एक डॉक्टर मां ने अपने सात साल के बेटे को काफी सारी नींद की गोली देकर उसकी जान ले ली, बाद में मां ने भी गोली खाकर आत्महत्या कर ली। पहले मां-बेटे दोनों कोमा में चले गए, बाद में उनकी मौत हो गई। 

डॉक्टर मां की पहचान दोथामशेट्टी लावण्या के रूप में हुई है, जो डर्मेटोलॉजिस्ट थी। इनके पिता का नाम डॉ. बुद्धा, जो इलाके के जाने-माने डॉक्टर हैं। 33 वर्षीय लावण्या की शादी तेलंगाना स्थित एक डॉक्टर से हुई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच संबंध खराब हो गए थे। विवाद की वजह से लावण्या अपने पति से दूर राजमुंदरी में अपने पिता के साथ रह रही थी। 

बताया जा रहा है कि पति ने तलाक की नोटिस भेजा था। शायद इसी वजह से लावण्या ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक लावण्या ने सबसे पहले अपने बेटे निशांत को नींद की गोली दी थी। बाद में उसने खुद भी नींद की गोली खा ली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !