Airtel के 2 नए रिचार्ज प्लान लॉन्च, पढ़िए क्या-क्या मिल रहा है - NEW PREPAID RECHARGE PLAN

Updesh Awasthee
Airtel की तरफ से दो शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किये गये हैं, जो सालभर की वैधता के साथ आते हैं। यह दोनों रिचार्ज प्लान 78 रुपये और 248 रुपये में आते हैं। Airtel के 78 रुपये के रिचार्ज प्लान में एक माह का Wynk
म्यूजिक का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं Airtel के 248 रुपये के रिचार्ज प्लान पर एक साल का Wynk प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। ग्राहक Airtel के इन दोनों रिचार्ज प्लान से अलग Wynk प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को Airtel Thanks ऐप से या फिर सीधे डिजिटल स्टोर से हासिल कर सकते हैं। 

Airtel सबसे सस्ता ₹78 रिचार्ज प्लान में क्या मिलेगा

OnlyTech की रिपोर्ट के मुताबिक Airtel का 78 रुपये वाला प्री-पेड प्लान 5GB डेटा के साथ आता है, जिसकी वैधता पूरे एक माह की होती है। इस प्लान का 5GB डेटा खत्म होने के बाद अगर यूजर डेटा एक्सेस करते हैं, तो उनसे 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज किया जा सकेगा। 

Airtel ₹248 प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Airtel का 248 रुपये वाला प्री-पेड प्लान 25GB डेटा पैक के साथ आएगा। इस डेटा प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करेगी। 25GB डेटा खत्म होने के बाद अगर यूजर डेटा का इस्तेमाल करते हैं, तो उनसे 50 पैसा प्रति MB के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। अगर यूजर Wynk का अलग से सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो उन्हें 49 रुपये प्रतिमाह और 399 रुपये सालाना आधार पर देने होंगे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!