जबलपुर से नाबालिग लड़की को किडनेप करके पुणे ले गया, रेप किया, 2 साल बाद मिली - MP NEWS

NEWS ROOM
जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर में 16 वर्षीय लड़की को पुलिस ने 25 महीने बाद ढूंढ निकाला। लड़की को पत्नी बनाकर आरोपी अपने साथ रखे हुआ था। आरोपी के पिता और दादा को भी पुलिस ने सहअभियुक्त बनाया है। 

किशोरी के साथ आरोपी शहर के विजय नगर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने शनिवार को लड़की को मुक्त करवाकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में रेप और पॉक्सो एक्ट और उसके पिता व दादा के खिलाफ साजिश रचने की धारा बढ़ाई है। लड़की दिसंबर 2019 में लापता हो गई थी। 45 वर्षीय पिता ने मामले में 11 दिसंबर 2019 को बेलखेड़ा थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। लंबित प्रकरणों में अभियान चलाकर दस्तयाबी के क्रम में बेलखेड़ा टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने लड़की की तलाश के लिए टीम लगाई। किशोरी की सहेली सहित अन्य लोगों से पूछताछ में पौड़ीकला निवासी दस्सू बर्मन संदेही के तौर पर सामने आया। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह नहीं मिला।
  
पूछताछ में पता चला कि आरोपी लड़की को लेकर पुणे में है। पुलिस पता लगाते हुए पुणे पहुंची, लेकिन दस्सू को पुलिस की भनक पहले ही लग गई। वह लड़की को लेकर निकल गया। वह जबलपुर आ गया और यहां शहर के विजय नगर क्षेत्र में झोपड़पट्‌टी में रहने लगा। बेलखेड़ा पुलिस ने शनिवार को झोपड़पट्‌टी में दबिश देकर दस्सू को गिरफ्तार कर लिया।

बेलखेड़ा टीआई के मुताबिक आरोपी दस्सू ने पूछताछ में बताया, उसके पिता जम्मन बर्मन और दादा चरन बर्मन को इसके बारे में पता था। वे उसे छिपने में लगातार सहयोग कर रहे थे। दोनों को दस्सू के बारे में पता था, फिर भी पुलिस को लगातार गुमराह करते रहे। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर मामले में दर्ज अपहरण के प्रकरण में धारा 366, 376(2) (एन), 342, 344, 212, 120 बी भादवि और पॉक्सो एक्ट बढ़ाई है। दस्सू सहित उसके पिता जम्मन व दादा चरन को जेल भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!