BHOPAL: 9 महीने तक भाभी का रेप किया, फिर साथ रखने भाई से लड़ाई करने लगा - MP NEWS

भोपाल।
राजधानी में सामाजिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पन्ना के रहने वाले एक युवक ने लाॅकडाउन का फायदा उठाकर 9 महीने तक अपनी भाभी का रेप किया। महिला ने कुछ नहीं बोला तो हिम्मत बढ़ गई और अनलाॅक के बाद रेप करने भोपाल आने लगा। अब हिम्मत और बढ़ गई। अपने भाई से लड़ाई करने लगा। कहता है, भाभी को मैं अपने साथ रखूंगा।

टीटी नगर पुलिस के अनुसार मूलत: पन्ना की रहने वाली 25 वर्षीय महिला टीटी नगर इलाके में रहती है। उसका पति दुकान चलाते हैं। पीड़ित ने बताया कि लॉकडाउन के पहले वह पति और बच्चों के साथ पन्ना गई थी। लॉकडाउन लगने के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ा। इस दौरान मई माह में उनके बड़े ससुर का लड़का अभिषेक ने खेत पर उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अभिषेक ने उसे बदनाम करने ओर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया, इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अगस्त में लॉकडाउन खुलते ही वह पति और बच्चों के साथ भोपाल आ गई, लेकिन बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

इसके बाद, अभिषेक ने भोपाल आकर भी पति की गैरमौजूदगी में उससे दुष्कर्म किया। हर बार बदनाम करने की धमकी देकर ज्यादती करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि गत 24 जनवरी को अभिषेक फिर भोपाल आया। इस दौरान वह पति के साथ दुकान पर थी। वह वहां पहुंचा और पति से झगड़ा करते हुए कहने लगा कि वह उसे अपने साथ रखेगा। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। इसके बाद अभिषेक चला गया। पति के पूछने पर उसने पूरी घटना बता दी। देर रात थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !