ट्रेनों में जनरल टिकट के मामले में रेल मंत्रालय का स्पष्टीकरण - NATIONAL NEWS

0
नई दिल्ली।
रेल मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि अनारक्षित टिकट जारी करने के बारे में मीडिया के कुछ हिस्सों में कुछ खबरें प्रकाशित की गई हैं। जिनमें अधूरी जानकारी दी गई है। इसलिए सभी लोगों के मार्गदर्शन के लिए यह सूचित किया जाता है कि.

त्यौहार स्पेशल और क्लोन स्पेशल सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को केवल पूरी तरह से आरक्षित ट्रेन के रूप में चलाने की नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।तदनुसार अगली सूचना आने तक, मौजूदा मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें, जिनमें त्यौहारध्हॉलिडे स्पेशल, क्लोन स्पेशल शामिल हैं, जो (आज की तारीख में) पूरी तरह से आरक्षित आधार पर चल रही हैं, द्वितीय श्रेणी के कोच और एसएलआर के यात्री हिस्से के लिए आरक्षित टिकट जारी करके केवल पूरी तरह से आरक्षित रूप में जारी रखी जायेंगी।ष्

अनारक्षित टिकट जारी करने के लिए जोनल रेलवे को दी गई अनुमति केवल उपनगरीय और कुछ जोन में चलने वाली लोकल सवारी गाड़ियों की सीमित संख्या के लिए है। ट्रेनों के परिचालन, यात्रा और आरक्षण के मानदंड कोविड के समय में नियमित रूप से तय किये जा रहे हैं। आगे जैसे और जब भी परिवर्तन होंगे, सभी संबद्ध पक्षों को सूचित किया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!