दिग्विजय सिंह बोले: मध्य प्रदेश में कांग्रेसी सो रहे हैं - MP NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पितामह दिग्विजय सिंह किसान आंदोलन के मामले में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी के नेताओं से नाराज हैं। उनकी नाराजगी सार्वजनिक मंच पर सामने आई। उन्होंने कहा कि पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान आंदोलन कर रहे हैं परंतु मध्य प्रदेश का किसान भोला-भाला है और कांग्रेसी सो रहे हैं। श्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले के तलेन में युवक कांग्रेस की दांडी यात्रा को रवाना करते समय संबोधित कर रहे थे।

पिछले दिनों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से अपील की थी

दिग्विजय ने राजगढ़ में कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। एमपी के किसान भोले-भाले हैं और प्रदेश में कांग्रेसी भी सो रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों से अपील की कि वे किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज उठाएं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले दिग्विजय सिंह ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से अपील की थी कि वह आगे आए और मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन का नेतृत्व करें लेकिन कड़कड़ाती ठंड में किसानों के लिए आंदोलन की हिम्मत शायद अरुण यादव भी नहीं जुटा पाए। 

विरोध प्रदर्शन कमलनाथ के बस की बात नहीं 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के नेता विपक्ष में रहते हुए सरकार की घेराबंदी करते हैं, उस प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद कमलनाथ से करना गलत होगा। कमलनाथ में 40 साल के राजनीतिक जीवन में कभी ना तो लंबी भूख हड़ताल की है और ना ही किसान मजदूरों के लिए पुलिस की लाठियां खाई है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मात्र 4 घंटे के उपवास का कार्यक्रम तय किया था, कमलनाथ उसमें भी शामिल नहीं हुए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !