छतरपुर का परियोजना अधिकारी सस्पेंड, निवाड़ी कलेक्टर की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई - MP NEWS

NEWS ROOM
सागर। सागर संभाग के कमिश्नर श्री मुकेश कुमार शुक्ला ने छतरपुर जिला पंचायत के प्रभारी परियोजना अधिकारी एवं तत्कालीन जनपद सीईओ पृथ्वीपुर श्री सचिन गुप्ता को मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों में की गई अनियमितता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कमिश्नर श्री शुक्ला द्वारा यह कार्यवाही कलेक्टर निवाड़ी के प्रस्ताव पर की गई है।

परियोजना अधिकारी सचिन गुप्ता पर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता का आरोप

श्री सचिन गुप्ता द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच की गई। जिसकी जांच सक्षम अधिकारियों से कराई गई। जांच के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। श्री गुप्ता के द्वारा किया गया उक्त कृत्य अपने कार्य का प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक होने से दण्डनीय है।

निवाड़ी कलेक्टर की अनुशंसा पर कार्रवाई की गई

अतः कलेक्टर जिला निवाड़ी द्वारा प्रेषित अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव के परिपेक्ष्य में श्री सचिन गुप्ता तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी वर्तमान में प्रभारी परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत छतरपुर को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1906 के नियम 09 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री गुप्ता का मुख्यालय, कार्यालय जिला पंचायत दमोह नियत किया गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!