GWALIOR को बादलों ने घेरा, जाते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी - MP NEWS

ग्वालियर
। अंचल सहित शहर का मौसम बदला-बदला सा नजर आ रहा है। शनिवार को आसमान में सुबह से ही घने बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। जिस कारण न्यूनतम पारा में उछाल आया है। शनिवार सुबह तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है। इस दिसंबर की अब तक की यह सबसे गर्म रात रही है। शनिवार सुबह हल्की धुंध भी रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छटने और उत्तरी हवा चलने की संभावना जताई है। इसी के साथ शहर में ठंड बढ़ने लगेगी पुलिस डॉग

मौसम विभाग की माने तो दो दिन से आसमान में बादल हैं। शुक्रवार शाम हल्की बारिश के बाद ठंडी हवा चली थी, लेकिन रात को फिर बादल छाने के बाद ठंड जाती रही। बादल का प्रभाव तापमान पर भी देखने को मिला है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान बीते दिवस की तुलना में करीब 4 डिग्री उछाल के साथ दर्ज हुआ है। 

मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो सोमवार की सुबह बादल साफ होना शुरू हो जाएंगे। अगले 24 घंटे में बादल साफ होने के बाद उत्तर से चलने वाली ठंडी हवा लोगों को सर्दी का अहसास कराएगी। क्योंकि अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है। इसलिए अब कोहरा के साथ ठंड अंचल में अपनी आमद दर्ज कराएगी। जिसका असर काफी समय तक देखने को मिलेगा। 

इस दिसंबर इतना नहीं गया तापमान
शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस दिसंबर अभी तक इतने उछाल के साथ रात का तापमान रिकॉर्ड नहीं हुआ है। इतना तापमान अक्टूबर, नवंबर में दर्ज होता है। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !