BHOPAL में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने CISF DELHI के जवान को पीटा - MP NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी समारोह में परिवार के साथ शरीक होने आए CISF के जवान के साथ पुष्पा नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। कसूर इतना था कि जवान ने अपनी कार पंप के पास पार्क कर दी थी। बचाव में आई बहन, पत्नी और भाई के साथ भी मारपीट की। आरोपियों में से किसी ने उनकी बहन के साथ अश्लील हरकत भी की। ऐशबाग पुलिस ने बलवा, छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

टीआई अजय नायर के मुताबिक स्टेशन बजरिया निवासी 40 वर्षीय जवान इन दिनों सीआईएसएफ दिल्ली NCR में पदस्थ हैं। रिश्तेदार की शादी में शामिल होने वह भोपाल आए थे। सोमवार शाम करीब सात बजे वह पत्नी, बहन और भाई के साथ आई-20 कार से शादी समारोह में शामिल होने पुष्पा नगर आए थे। पुष्पा नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप पर उन्होंने पेट्रोल डलवाया फिर एक कर्मचारी से पूछकर कार पार्क कर दी। रात सवा नौ बजे वे कार के पास पहुंचे। देखा तो दो टायर की हवा निकली थी। 

कर्मचारियों से सवाल किया तो जवाब मिला यहां पार्क ही क्यों की थी? इस पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। तभी वहां पंप संचालक मो. इमरान, रेहान, इकराम, जुनैद और गुफरान पहुंच गए। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जवान के साथ हुई वारदात का पता चलते ही समारोह में शामिल होने आए उनके रिश्तेदार भी पहुंच गए। सभी पंप का घेराव कर रहे थे, तभी स्टेशन बजरिया, ऐशबाग और अशोका गार्डन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लंबी समझाइश के बाद भीड़ को पंप से हटाया गया। पुलिस ने जवान की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर इमरान और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !