BF 2 लाख रुपये में GF को बेच आया, मामला इंदौर का - MP NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती की खरीद-फरोख्त के मामले में महिला एजेंट सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित युवती का परिचित है। वह सैर करवाने के बहाने घर लेकर गया था। उसने महिला एजेंट की मदद से दो लाख रुपये में सौदा कर दिया। खरीदार ने उससे दुष्कर्म किया। युवती उसके चंगुल से छूटकर घर आई और पूरा वाकया बताया। 

एएसपी (पश्चिम-1) राजेश व्यास के मुताबिक मामला तीन माह पुराना है। साउथ तोड़ा निवासी 21 वर्षीय युवती अचानक गायब हो गई थी। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश करने पर पांच दिन बाद युवती लौट आई। उसने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर बताया कि उसे परिचित संजू उर्फ अहमद उर्फ भूपेंद्र गोगे निवासी मंदसौर, सैर करवाने के बहाने लेकर गया। वह गुना के समीप स्थित चांचौड़ा गांव ले गया और सीमा नामक महिला की मदद से फतेह सिंह से सौदा कर दिया। फतेह सिंह ने उसे पत्नी बताया और शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपितों पर दुष्कर्म और मानव तस्करी का केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने कईं बार घरों पर दबिश दी लेकिन आरोपित फरार हो गए। दो दिन पूर्व एसआइ सीमा धाकड़ व अन्य ने आरोपित महिला सीमा, संजू और फतेह सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसआइ के मुताबिक सीमा के बारे में जानकारी मिली कि वह अधेड़ उम्र के उन लोगों से संपर्क करती है जिनकी किन्हीं कारणों से शादी नहीं हो पाती। वह लाखों रुपये लेकर निर्धन घरों की युवतियों से उनकी शादी करवा देती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!