कांग्रेस प्रत्याशी का भाजपाई भाई निष्कासित, समर्थकों ने झंडे जलाए - GWALIOR MP NEWS

ग्वालियर
। भारतीय जनता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए नेता सत्यपाल सिंह उर्फ नीतू सिकरवार के समर्थकों ने मुरैना में भाजपा के झंडे जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ नारेबाजी की। श्री सत्यपाल सिंह सिकरवार ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार के भाई हैं। अनुशासनहीनता के मामले में उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई थी।

सत्यपाल सिंह सिकरवार पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप

कांग्रेस ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा छाेड़कर कांग्रेस में आए सतीश सिंह सिकरवार काे टिकट दिया है। जबकि उनके पिता गजराज सिंह व भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा से जुड़े रहे थे। भाजपा ने गजराज सिंह काे बडा मलहरा और पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह काे मांधाता में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी साैंपी थी। सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू ने आदेश का पालन नहीं किया और वह मांधाता नहीं गए। इसके चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार काे पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार काे 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

सत्यपाल सिंह सिकरवार के समर्थकों ने मुरैना में प्रदर्शन किया

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लाेकेंद्र पाराशर ने इसकी पुष्टि की है। इससे गुस्साए सत्यपाल सिंह के समर्थकाें ने मुरैना में भाजपा के झंडे झंडे बैनराें में आग लगाकर जमकर नारेबाजी की है। कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार के चुनाव मैदान में हाेने से पार्टी काे भितरघात की आशंका थी। सूत्राें की माने ताे पार्टी नेताओं तक इस संबंध में कुछ शिकायतें भी पहुंची थी। इसलिए पिता-पुत्र दाेनाें काे दूसरे जिले में चुनाव का प्रभार साैंपा गया था। सत्यपाल सिंह पर मांधाता नहीं जाने पर कार्रवाई की गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!