UP के हाथरस में MP के मंडला की लड़की मिली, जांच शुरू, लड़की पुलिस अभिरक्षा में - NATIONAL NEWS

0
भोपाल
। कल 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़ित लड़की के घर में जबलपुर की महिला डॉक्टर की उपस्थिति का पता चला था और आज उसी हाथरस में मध्य प्रदेश के मंडला जिले की एक लड़की मिली है। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया है। मामला गैंगरेप और राजनीति से जुड़ा नहीं है बल्कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग का लग रहा है। दोनों राज्यों की पुलिस ने अपने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

हाथरस के बस स्टैंड पर देर रात अकेली बैठी थी मंडला की लड़की

हाथरस, उत्तर प्रदेश एसपी विनीत जयसवाल के अनुसार शनिवार की देर रात बस स्टैंड पर एक लड़की के बैठे होने की सूचना पुलिस को मिली। साढ़े 17 वर्षीय लड़की ने कोतवाली सदर पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के जिला मंडला के गांव डोंगर की रहने वाली है। 

गांव की 12 लड़कियों को स्वरोजगार के नाम पर दिल्ली ले जाया जा रहा था

एक सप्ताह पहले स्वजन की सहमति से गांव की करीब 12 लड़कियों को एक व्यक्ति सिलाई कढ़ाई का काम सिखाने का कहकर दिल्ली ले जा रहा था। रास्ते में इन लड़कियों को किसी शहर में बस स्टैंड के पास कमरा किराए पर लेकर रखा गया था। उसे उस जगह का नाम व पता याद नहीं है। 

लड़कियों को 3 दिन तक एक ही कमरे में बंद रखा गया

तीन दिन तक एक ही जगह रखने पर दिल्ली ले जाने वाले शख्स पर कुछ शक हुआ तो वह किसी तरह वहां से भाग निकली। लड़की ने बताया गया है कि पिछले 2-3 दिन से चलते हुए कल यहां तक पहुंची है। पुलिस ने उसके स्वजन से संपर्क किया है। लड़की के पिता ड्राइवर हैं। उन्होंने भी सिलाई-कढाई के लिए दिल्ली भेजने की बात बताई। पुलिस स्वजन के आने का इंतजार कर रही है। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

लड़की के परिजन मंडला से हाथरस रवाना

मंडला एसपी ने बताया कि हाथरस पुलिस प्रशासन से हुए संपर्क में यह जानकारी मिली है कि वह लड़की बस स्टैंड में कल रात को मिली थी। जिसकी सूचना वहां के लोगो ने कोतवाली पुलिस को दी थी। कोतवाली पुलिस ने मंडला में लड़की के स्वजनों से संपर्क किया है और परिजन हाथरस के लिए रवाना हो चुके हैं। 

हमने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है: एसपी मंडल

एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि वे हाथरस पुलिस के संपर्क में सुबह से हैं। इस संबंध में वास्तविकताओं का पता लगाने महिला उपनिरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम हाथरस रवाना कर रहे हैं। जो वहां अन्य जानकारी जुटाएंगी। मंडला से 12 लड़की होने की पुष्टि नहीं हुई है। मंडला जिले में जिस थाना क्षेत्र की लड़की हाथरस में मिली है, उस क्षेत्र में पुलिस पता लगा रही है कि पिछले दिनों औऱ कितनी लड़किया मंडला से गई हैं।

11 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!