भोपाल में दो दिन दीपोत्सव, महिलाएं घर सजा रहीं हैं, युवा टैटू बनवा रहे हैं / BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में भोपालवासी दो दिन दीपोत्सव मना रहे हैं। शहरवासी अपने-अपने तरीके से उत्सव को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। कोई अपने घर में देवालय को विशेष रूप से सजा रहा है। कई लोगों ने अपने घरों में रात को रोशनी करने की व्यवस्था भी कर रखी है। तो कोई कोई टैटू बनवा रहा है। 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के लिए अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। 

भूमि पूजन दिवस को लेकर शहर की महिलाओं में बेहद उत्साह दिख रहा है। महिलाएं अपने घरों में दीप जलाकर भजन कीर्तन के माध्यम से इस दिन को दिवाली की तरह मनाने की तैयारियों में जुटी हैं। महिलाएं उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां कर रही है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से प्रयास करते नजर आ रहे हैं। युवा भगवान राम के टैटू बनवा रहे हैं। मंत्री विश्वास सांरग अपने विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर भगवा ध्वज वितरित कर रहे और लगा रहे हैं। वहीं प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में हर घर तक पांच-पांच दिए बंटवा रहे हैं।  

उल्लेखनीय हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिन से लोगों से 4 एवं 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाने की अपील कर रहे हैं। प्रदेश के अध्यात्म विभाग ने भी मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ लाइटिंग करने की अनुमति दे दी है। सरकार की अनुमति मिलने के बाद मंदिरों को विशेष रुप से मंदिरों को सजाया जा रहा है। तोरण बांधे जा रहे हैं। रात में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा। कई घरों में भी परिवार के लोग आज रात को ये पाठ करेंगे। और बुधवार को अयोध्या में हो रहे शिलान्यास कार्यक्रम को टीवी पर देख इतिहास के साक्षी बनेंगे।

04 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Union Public Service Commission Civil Services Examination 2019 result
बुरहानपुर में मां बेटी को किडनैप कर 6 लोगों ने गैंगरेप किया
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !