मध्य प्रदेश कोरोना: OMG! 1 दिन में 798 पॉजिटिव, औसत 2% से सीधे 6% पर / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज तक का सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। 24 घंटे में मात्र 12477 सैंपल की जांच की गई और उसमें से 798 पॉजिटिव मिले। आंकड़ा जैसे ग्राफ के बाहर निकल गया है। यह औसत 6% से अधिक है और मध्य प्रदेश के सामान्य 2% से 3 गुना ज्यादा है। मध्य प्रदेश के 18 जिलों में 10 से अधिक पॉजिटिव पाए गए हैं। महामारी से पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 19005 हो गई है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 14 JULY 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 14 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 12477 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 273 रिजेक्ट हो गए। 11679 नेगेटिव लेकिन 798 पॉजिटिव निकले। किसी के साथ मध्यप्रदेश में महामारी से पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 19005 हो गई है। आज 10 मरीजों की मृत्यु हो गई। कोविड-19 मरने वालों की कुल संख्या 673 हो गई है। 367 नागरिक कोरोनावायरस से जंग में जीत कर पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। कुल संख्या 13575 हो गई है। आज की तारीख में मध्यप्रदेश में 4757 लोग कोविड-19 से पीड़ित है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में 1755 इलाके संक्रमित माने गए हैं जिन्हें सील कर दिया गया है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

ग्वालियर मध्य प्रदेश का तीसरा सबसे संक्रमित शहर हो गया है। यहां कुल संक्रमित 1206 और आज की तारीख में महामारी से पीड़ित नागरिकों की संख्या 609 हो गई है। कलेक्टर ने 7 दिन के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। 
मुरैना ने आज फिर यू-टर्न ले लिया। 98 पॉजिटिव के साथ मुरैना खतरे के निशान से और ऊपर चला गया। मुरैना में कुल संक्रमित 1074 और वर्तमान में 407 नागरिक महामारी से पीड़ित हैं। 
12477 सैंपल में से 273 सैंपल का रिजेक्ट हो जाना एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाता है। यह 273 लोग अगली रिपोर्ट आने तक खतरे में है। 
12477 में से 798 का पॉजिटिव पाया जाना बेहद गंभीर स्थिति का अलार्म है। यह औसत 6.4% से अधिक है जबकि कुल सैंपल के बदले पॉजिटिव मामलों का औसत मध्यप्रदेश में 2.5% के आसपास रहता है। 



14 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

सरकारें समझ नहीं रहीं, ऐसे तो कोरोना और बढ़ता जाएगा: WHO प्रमुख डॉ टेड्रोस 
मात्र ₹1 में भगवान ने महिला की मृत्यु टाल दी 
भोपाल की हाई प्रोफाइल लॉबी में दिन भर चलती रही प्यारे मियां की चर्चा, कई रसूखदारों की नींद उड़ी 
MPPEB ने सभी परीक्षाओं को रीशेड्यूल करने प्रस्ताव भेजा 
राजा-महाराजा मुकुट क्यों पहनते थे, कोई विज्ञान है या सिर्फ शान के लिए, पढ़िए
UGC COLLAGE EXAM: गाइडलाइन के बावजूद जनरल प्रमोशन का एलान
COLLAGE EXAM के बारे में UGC का नया बयान, राज्य सरकारें जनरल प्रमोशन की घोषणा कर सकती हैं या नहीं
MP BOARD 10th-12th अटक गए स्टूडेंट के लिए आगे बढ़ने दूसरा मौका
MP BOARD 12th: चूक गए छात्रों के लिए विशेष परीक्षा कार्यक्रम
RGPV : परीक्षाओं के लिए नई योजना तैयार, माह के अंत में होंगे एग्जाम
MPPEB ने सभी परीक्षाओं को रीशेड्यूल करने प्रस्ताव भेजा
जबलपुर अपर आयुक्त की बेटी के विवाह में 21 कोरोना पॉजिटिव, 100 से ज्यादा संदिग्ध
छींक आने पर मनुष्य की आँखें बंद क्यों हो जातीं हैं
इंदौर लॉकडाउन पर आपदा प्रबंधन समिति का फैसला
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन
मध्यप्रदेश में गणेश उत्सव, ईद और ताजिए सार्वजनिक नहीं होंगे: गृहमंत्री
UGC COLLAGE EXAM: भारी विरोध के बाद सरकार का नया फैसला
क्या वोल्टेज अपडाउन से चार्ज पर लगा स्मार्टफोन खराब हो जाता है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !