मध्य प्रदेश में मानसून की तारीख बदली, थोड़ी देर से आएंगे बादल / MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। लॉक डाउन के कारण इस बार प्रदूषण थोड़ा कम है इसलिए तापमान ज्यादा होने के बाद भी गर्मी का कहर महसूस नहीं हो रहा है लेकिन गर्मी का मौसम थोड़ा लंबा हो गया है। मौसम विभाग को इस साल मानसून का कैलेंडर बदलना पड़ा क्योंकि दक्षिण में स्थित समंदर से बादलों की रवानगी देरी से हो रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानसून की निर्धारित तारीख 15 जून है लेकिन इस बार 25 जून मानी गई है। 

सरकारी मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि केरल के तट यानी भारत की जमीन पर 1 जून को मानसून पहुंच जाता है परंतु इस बार 4 या 5 जून को पहुंचने की संभावना है। यही कारण है कि 15 जून तक भोपाल के आसमान में घिर आने वाले मानसून के बादल इस साल 25 जून तक आएंगे। मानसून सीजन 1 जून से 30 सितंबर के बीच रहता है। इस बार मौसम विभाग ने मानसून आगमन के चक्र में बदलाव किया है। 

पूरे देश में बदला है मानसून का कैलेंडर

मुंबई, पुणे, नागपुर में मानसून की जो आगमन की तिथियां हैं, वह बदल गई हैं। मध्य प्रदेश की तारीखों में भी बदलाव किया है। भोपाल में मानसून आगमन की तारीख 15 जून निर्धारित है, लेकिन इस बार 22 जून रहेगी। ग्वालियर चंबल संभाग में मानसून आगमन की तिथि 18 से 20 जून निर्धारित है, लेकिन तारीख में बदलाव हुआ है। 24 जून निर्धारित थी। 

इस बार बारिश कैसी रहेगी

96 से 104 प्रतिशत के बीच बरसने वाली बारिश को सामान्य माना जाता है। अधिकतर इलाकों में 96 फीसदी बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं इससे भी ज्यादा हो सकती है।
- मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश की गतिविधि में तेजी आएगी। 880 मिली मीटर तक बारिश हो सकती है। ग्वालियर शहर में 800 मिमी व जिले में 750 मिली मीटर पानी बरसता है।

वेदप्रकाश सिंह, उप निदेशक मौसम विभाग, भोपाल का बयान

केरल तट पर मानसून चार दिन देर से आएगा। इस वजह से प्रदेश में भी देर से आने की संभावना है। ग्वालियर में 28 से 30 जून के बीच मानसून की बारिश सकती है। वेदप्रकाश सिंह, उप निदेशक मौसम विभाग, भोपाल

16 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

टॉयलेट के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, पढ़िए
चक्रवाती तूफान आने वाला है, 7 राज्यों के सैकड़ों शहरों को प्रभावित करेगा 
नए टू व्हीलर्स की हेडलाइट हमेशा ऑन क्यों रहती है
इंदौर के MTH हॉस्पिटल में भर्ती मरीज चौथी मंजिल से कूदा, मौत
MPPEB EXAM DATE: प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 11 परीक्षाओं की तारीख घोषित की
कानून में संशोधन के बाद गर्भपात कब-कब अपराध की श्रेणी में आता है, जानिए
महिलाएं आटा गूंथने के बाद उस पर उंगलियों से निशान क्यों बनाती हैं, जानिए रहस्य की बात 
ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय क्या करें और क्या नहीं करें
कांग्रेस की गोपनीय लिस्ट ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पहुंच गई
मध्यप्रदेश में अगले एक महीने में 85000 कोरोना पॉजिटिव की संभावना: स्वास्थ्य विभाग
मस्जिद के लाउडस्पीकर से अजान दूसरों के मूल अधिकारों का उल्लंघन: हाईकोर्ट
शादी के लिए जाति, धर्म या पहचान छुपाने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है
भोपाल में कंटेनमेंट एरिया की नई लिस्ट जारी / BHOPAL CANTONMENT AREA LIST
सीबीएसई 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल 
कुवैत से भोपाल लौटा छात्र कोरोना पॉजिटिव 7 की स्थिति गंभीर, 3 बार स्क्रीनिंग हुई थी
लॉकडाउन में भाजपा की गुटबाजी ओपन, पूर्वमंत्री और सांसद भी कूदे
जब SUV CAR में हैंडब्रेक होता है तो ट्रेन में क्यों नहीं होता
रहस्यमयी भीमकुंड कहां है जो प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी देता है 
मध्य प्रदेश: 24 सीटों पर चुनाव से पहले भाजपा में बगावत की सुगबुगाहट
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!