शिवराज सिंह जी की बर्थडे पर वही शब्द टॉप ट्रेंड कर गया जिससे उन्हें नफरत है | MP NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। बुधनी की कच्ची सड़कों पर नमक की बोरियों के ऊपर खड़े होकर नुक्कड़ सभाएं करने वाला बालक शिवराज सिंह आज भी मध्य प्रदेश का सबसे चर्चित चेहरा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। बधाइयों के सिलसिले में ट्विटर पर वह शब्द टॉप ट्रेंड कर रहा है जिससे शिवराज सिंह जी को नफरत है। और यह शब्द है "पूर्व मुख्यमंत्री" 

ट्विटर पर ट्रैंड कर रहा है " पूर्व मुख्यमंत्री"

ट्विटर पर लोग शिवराज सिंह जी को बधाइयां दे रहे हैं और उनके नाम के पहले " पूर्व मुख्यमंत्री" लिख रहे हैं। इस समाचार के लिखे जाने (11:10 AM) तक ट्विटर पर  करीब 12000 लोग ऐसे हैं जिन्होंने शिवराज सिंह जी को बधाई देते समय उनके नाम के पहले या बाद में " पूर्व मुख्यमंत्री" लिखा है। इन्हीं लोगों के कारण ट्विटर पर " पूर्व मुख्यमंत्री" ट्रेंड कर रहा है। 

शिवराज सिंह खुद को " पूर्व" नहीं मानते

शिवराज सिंह खुद को The Common Man of Madhya Pradesh बताते हैं यानी मध्य प्रदेश का एक आम नागरिक। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने किसी भी जगह अपने नाम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री नहीं लगाया। शिवराज सिंह जी का मानना है कि अभी वह "पूर्व" नहीं हुए हैं। एक पद था जो चला गया। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और कम से कम मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित नागरिक तो है ही। फिर भी लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नाम के साथ "पूर्व मुख्यमंत्री" लगा दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!