ब्रिटेन के शाही परिवार तक पहुंचा कोरोनावायरस, प्रिंस चार्ल्स संक्रमित | CORONA NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रतिष्ठित राजपरिवार (ब्रिटेन का शाही परिवार) तक कोरोनावायरस का संक्रमण पहुंच चुका है। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें उनकी पत्नी के साथ आइसोलेशन में भेजा गया है, हालांकि उनकी पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

क्लेरेंस हाउस (शाही निवास) ने कहा है कि 71 साल के प्रिंस ऑफ़ वेल्स में कुछ लक्षण दिख रहे हैं मगर उनकी सेहत ठीक है। एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रिंच चार्ल्स की पत्नी डचेस ऑफ़ कॉर्नवॉल कैमिला का भी टेस्ट किया गया मगर वह संक्रमित नहीं पाई गईं। 

क्लेरेंस हाउस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रिंस चार्ल्स और केमिला स्कॉटलैंड में आइसोलेशन में रह रहे हैं।अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि प्रिंस चार्ल्स कैसे संक्रमित हुए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!