फॉर्मूला 75 के बावजूद सरताज सिंह, सिंधिया के साथ भाजपा में | MP NEWS

भोपाल। होशंगाबाद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में लागू हुए फार्मूला 75 के कारण कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी लेकिन अब जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा ज्वाइन कर ली है तो सरताज सिंह भी उनके साथ आ गए।

मेरे बारे में जो भी बात करेंगे सिंधिया ही करेंगे: सरताज सिंह

गुरुवार को सरताज सिंह ने कहा कि वे सिंधिया के साथ ही भाजपा में आ रहे हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनकी भाजपा में किसी बड़े नेता से घर वापसी के लिए बात हुई है तो उनका कहना था कि ये बात सिंधिया करेंगे वे नहीं। भाजपा संगठन में कोई बड़ा पद पाने की इच्छा के संबंध में सिंह ने कहा कि भाजपा में पद नहीं जिम्मेदारी मिलती है। यदि मिलेगी तो निभाएंगे।

यह मेरा नहीं बड़े नेताओं का काम है: जिला अध्यक्ष जायसवाल

उल्लेखनीय है कि सरताज सिंह भाजपा से 5 बार सांसद, 2 बार विधायक रह चुके हैं। वे केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। सरताज सिंह के भाजपा में शामिल होने की इच्छा के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल का कहना है कि सरताज सिंह ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। पार्टी में वापसी का विषय उनका नहीं है, ये बड़े नेताओं का काम है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !