महिला का अपहरण कर 10 दिन तक दुष्कर्म किया | INDORE NEWS

इंदौर। कुख्यात गुंडा फौजा के साथी महिला को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और बंधक बना 10 दिन तक उससे बलात्कार करता रहा। महिला जैसे-तैसा बचकर वहां से घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। टीआई बाणगंगा इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला की शिकायत पर अकरम खान निवासी साउथ तोड़ा के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया।  

आरोपी महिला के पति पर पहले गोली भी चला चुका है। पीडि़ता ने शिकायत की कि २ मार्च को अकरम झांसा देकर नंदबाग स्थित घर लेकर गया। कुछ दिन पहले ही अकरम ने यहां किराए का घर लिया है। धोखे से बंधक बनाकर अकरम 10 दिन तक बलात्कार करता रहा। इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी। वह पूरे समय नजर रखता था। गुरुवार रात तीन बजे मौका मिलते ही वहां से भाग निकली और मां के घर पहुंची। मां को घटना की जानकारी दी। परिवार के साथ शुक्रवार को बाणगंगा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर केस दर्ज किया।

अकरम रावजी बाजार थाने का सूचीबद्ध गुंडा और कुख्यात गुंडे फौजा का साथी है। उस पर करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं। फौजा की गोल्डन गैंग (सुनहरे बालों वाले) का गुर्गा है। कुछ समय पूर्व महिला के पति को अकरम ने गोली मारी थी। इस मामले में वह जेल में था। २६ फरवरी को जमानत पर रिहा हुआ पांच दिन बाद ही घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अकरम को हिरासत में लिया है। अन्य किसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया, इसे लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस उसके साथियों की जानकारी ले रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!