UPSC 2020 का नोटिफिकेशन, आवेदन की लास्ट डेट | IAS EXAM NOTIFICATION, EXAM, LAST DATE

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ((अंग्रेज़ी: Union Public Service Commission (UPSC) -यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2020 का नोटिफिकेशन 12 फरवरी को जारी होने वाला है। UPSC SSE-2020 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 3 मार्च 2020 है। 

सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को होगी। मेंस का आयोजन 18 सितंबर को होगा। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। इसके जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, भारतीय पुलिस सर्विसेज और भारतीय फॉरेन सर्विसेज, रेलवे ग्रुप ए, इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज के साथ ही अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। 

इस बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा नोटिफिकेशन में वैकेंसी की संख्या कम हो सकती है। लगभग 100 पदों के कम होने की संभावना है। जबकि देशभर में यूपीएससी के लिए उम्मीदवारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !