9th क्लास के स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज़, अंतरिक्ष को जानना चाहते हो तो अप्लाई करो | YUVIKA 2020 by ISRO

Bhopal Samachar
9th क्लास के ऐसे स्टूडेंट जो वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखते हैं या फिर अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी जुटाना चाहते हैं। उनके लिए गुड न्यूज़ है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) (अंग्रेज़ी: Indian Space Research Organisation, ISRO) की ओर से उनके लिए युवा विज्ञान कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें केवल कक्षा 9 के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। स्टूडेंट्स को ट्रैवलिंग, बोर्डिंग और फूड इसरो की तरफ से दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 मई से शुरू होगा और 22 मई तक चलेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साल 2019 से स्कूली बच्चों के लिए एक खास कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम शुरू किया है। इस प्रोग्राम का दूसरा सेशन मई 2020 में होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्षक अनुप्रयोगों की बुनियादी जानकारी देना है। जिससे अंतरिक्ष की गतिविधियों में छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़े। 

युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर किया जा सकेगा। आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगी। प्रत्येक राज्य से तीन छात्र-छात्राओं को चुना जाएगा। चयन के लिए मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिसमें छात्र-छात्राओं के आठवीं के अंकों, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी, एनसीसी,एनएसएस एक्टिविटी, स्पोर्ट्स एक्टिविटी के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इस प्रोग्राम में प्रमुख वैज्ञानिक अपने अनुभव बताएंगे। छात्र-छात्राओं के बीच संवाद होगा। 

लैब का भ्रमण, प्रैक्टिकल और फीडबैक सेशन भी होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को मेरिट में ज्यादा महत्व दिया जाएगा। प्रत्ये राज्यों के प्रोवीजनल चुने गए छात्र-छात्राओं की लिस्ट 2 मार्च को जारी कर दी जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपने प्रमाण पत्र की प्रमाणित कॉपी 23 मार्च तक वेबसाइट पर अपलोड करना होगी। सभी डॉक्यूमेंट्स के वेरीफिकेशन के बाद फाइनल लिस्ट 30 मार्च तक जारी की जाएगी।
Young Scientist Programme 2020 अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!