MPPEB: ग्रुप-3, ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल | MP GOVT JOB

मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप-3 सब इंजीनियर और ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) वैकेंसी के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) जल्द ही भर्ती परीक्षा करा सकता है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

पीईबी ने ग्रुप-3 सब इंजीनियर और ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) भर्ती परीक्षा परीक्षा कराने के लिए इसे अपने वर्ष 2020 के शेड्यूल में शामिल किया है। लेकिन, इसे संभावित शेड्यूल बताया जा रहा है। 

शेड्यूल के अनुसार ग्रुप-3 सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा छह और सात जुलाई को होगी।ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) भर्ती परीक्षा 18 और 19 जुलाई को होगी। अभी तक यह साफ नहीं पो पाया है कि ये परीक्षाएं कितने पदों के लिए होंगी।

ग्रुप-3 के लिए योग्यता

सब इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, विद्युत आदि के लिए उम्मीदवारों का हाई स्कूल, हायर सेकंडरी परीक्षा के साथ संबंधित अभियांत्रिकी विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या उच्च योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य। 

ग्रुप-2 (सब ग्रुप-04) के लिए योग्यता

औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संरक्षक, सहायक, प्रोग्रामर, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, श्रम निरीक्षक आदि पदों के लिए उम्मीदवारों को विभागों के संबंधित भर्ती नियमों के अधीन जैसे किसी भी विषय में स्नातक उपाधि उत्तीर्ण होनी चाहिए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !