सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस की "आतंकवाद थ्योरी" को नकारा | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ में कांग्रेस की उस थ्योरी को खारिज कर दिया है जिसके तहत कांग्रेस के नेता (जिनमें दिग्विजय सिंह भी शामिल है) भारत में हिंदू आतंकवाद की बात करते थे। कमलनाथ ने कहा कि भारत में क्षेत्रीय आतंकवाद नहीं है। कश्मीर में भी जो आतंकवादी हैं वह स्थानीय नागरिक नहीं है, बाहरी है। इस तरह कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सहित देश भर की तमाम पुलिस फोर्स के उन सभी मामलों को गलत ठहरा दिया जिनमें पुलिस ने दावा किया था कि स्थानीय लोग आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। मध्यप्रदेश में तो भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी इसी तरह की गतिविधियों में गिरफ्तार किए गए थे।

मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मस्जिद कमेटी के नए भवन का लोकार्पण कर रहे थे। कार्यक्रम में उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि भारत में क्षेत्रीय आतंकवाद नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि कश्मीर में भी जो आतंकी हैं वे बाहरी हैं, वहां के स्थानीय नागरिक नहीं हैं। हमारे यहां पर आतंकी पैदा नहीं होते हैं। 

प्रज्ञा सिंह ठाकुर और उनके साथियों को आतंकवादी कहकर संबोधित करती है कांग्रेस 

याद दिला दें कि कांग्रेस के कई नेता भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और उनके साथियों को आतंकवादी कहकर संबोधित करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता शिवराज सिंह शासनकाल में पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़े गए थे। कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें भी आतंकवादी कहकर संबोधित किया था। भारत में "हिंदू आतंकवाद" शब्द का उपयोग और प्रचार-प्रसार कांग्रेस पार्टी के उन नेताओं ने किया था जो कमलनाथ के नजदीकी और व्यक्तिगत मित्र बताए जाते हैं। भोपाल की जेल में करीब आधा दर्जन स्थानीय नागरिक आतंकवाद के आरोप में बंद है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !