Marriage और Wedding में क्या अंतर है, आइए जानते हैं - Meaning in Hindi

भारत में अक्सर लोग Marriage और Wedding शब्द का उपयोग एक दूसरे के विकल्प के रूप में करते हैं। Marriage और Wedding को समानार्थी या पर्यायवाची शब्द माना जाता है। परंतु क्या वाकई मैरिज और वेडिंग एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। क्या सचमुच दोनों का उपयोग एक दूसरे की जगह पर किया जा सकता है। आइए विशेषज्ञों से जानते हैं:

मैरिज शब्द का अर्थ क्या है - Marriage meaning in Hindi

अरुण सोनी जो Unacademy में शिक्षक हैं बताते हैं कि मैरिज शब्द का अर्थ होता है दो व्यक्तियों के बीच विवाह। हिंदुओं में इसे विवाह संस्कार कहते हैं। यह नितांत व्यक्तिगत शब्द है। यह दो व्यक्तियों के बीच रिश्ते की स्थिति है। दो इंसानों के बीच एक ऐसा अनुबंध जिसकी रक्षा ईश्वर करते हैं।

वेडिंग शब्द का अर्थ क्या है - Wedding meaning in hindi

वेडिंग शब्द का अर्थ है विवाह का समारोह। यह विवाह यानी मैरिज नहीं है। मैरिज के बाद होने वाला समारोह है। जिसमें नाते-रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल होते हैं। वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। यानी कि मैरिज के उत्सव को वेडिंग कहते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !