भोपाल रेल स्टेशन हादसा: FOP की रैंप टूट कर गिरी, 9 घायल, तीन गंभीर | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भोपाल जंक्शन में बड़ा हादसा हो गया। FOP कल्याणी फुटओवर की रैंप टूट कर गिर गई। रैंप के नीचे खड़े 9 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 5 मरीजों को हमीदिया अस्पताल और 4 मरीजों को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा 2-3 नंबर प्लेटफॉर्म पर हुआ। उस वक्त तिरुपति निजामुद्दीन एक्सप्रेस खड़ी हुई थी। फुटओवर ब्रिज के नीचे कुछ स्टॉल भी लगे हुए थे। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने आम यात्रियों के लिए एफओबी को बंद कर दिया। प्लेटफार्म नंबर 2 से दो ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। बताया गया है कि यह निर्माण 1992 में हुआ था।

हैदराबाद से भोपाल आए एक परिवार के 5 लोग घायल 


हादसे में जहांगीराबाद में रहने वाले एक परिवार के 5 लोग घायल हुए हैं। परिवार की एक सदस्य आसिमा ने बताया कि हादसे में मरियम गंभीर हैं। वहीं नाहिद, सलीमुर्रहमान, खालिद और दो बच्चे अमान- अयान चोटिल हो गए हैं। हमारा परिवार हैदराबाद से भोपाल आया था। हम प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन से उतरे। फिर रैंप से ऊपर चढ़ने लगे, तभी उसका हिस्सा गिर गया। इसमें मरियम, दब गईं। वहीं नाहिद, अमान और अयान भी नीचे गिर गए। हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। जोर से आवाज हुई और इसके बाद चीख-पुकार मच गई। हमने सामान फेंका और एक-दूसरे को खोजने लगे।

रेलवे को दी गई थी एफओबी के जर्जर होने की जानकारी

घटना में रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है। कैंटीन संचालक रमेश के मुताबिक, उसने स्टेशन मास्टर से रैंप और ब्रिज के कमजोर होने और उसका हुक निकल जाने की जानकारी दी थी। लेकिन रेलवे ने शिकायत को अनसुना कर दिया। हालांकि रेलवे अधिकारी ने इस बात से इंकार किया है कि उन्हें रैंप जर्जर होने की जानकारी दी गई थी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !