हाई बीपी के मरीज का डाइट चार्ट | diet chart for high BP patient

यदि आप की उम्र अधिक है, वजन भी अधिक है। आपको फास्ट फूड पसंद है। आप फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम करते हैं। आपको नींद नहीं आती। आप अक्सर टेंशन में रहते हैं। खाने में नमक थोड़ा ज्यादा लगता है। आप धूम्रपान (स्मोकिंग या फिर टोबैको) करते हैं। आप के लंच और डिनर में तला हुआ मसालेदार भोजन होता है। तो 100% संभावना है कि आप हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) का शिकार हो सकते हैं। यदि आप हाई बीपी के मरीज हैं तो बहुत जरूरी है आप अपने डाइट प्लान को फॉलो करें। यदि ऐसा नहीं किया तो आप की दवाइयां बढ़ती जाएगी और उम्र घटती जाएगी।

हाई बीपी पेशेंट के लिए डाइट प्लान 

हर रोज सुबह ब्रेकफास्ट से पहले 7 काले किशमिश (जो रात में पानी में भिगोकर रख दिए गए हो) का सेवन करें।
ब्रेकफास्ट (सुबह का नाश्ता)– 1 आटा ब्रेड स्लाइस +(Hummus) हुम्मूस + एक कप ताजा गाजर जूस (जिसमें चीनी ना हो) या-1 बाउल वेजिटेबल क्विनोआ + 1 कप सोया मिल्क + 5 भीगे हुए बादाम।

प्रतिदिन लंच से पहले 1 कप ब्लूबेरी या 1 कप एप्रीकॉट्स +1 चमच्च चिया सीड।
लंच (दोपहर का खाना)- ब्राउन ब्रेड टोफू (tofu) सैंडविच + 1 बाउल मिक्स वेजिटेबल सलाद और उसमें 1 चम्मच जैतून का तेल + 1 बाउल योगअर्ट।
शाम का नाश्ता – 1 कप ग्रीन टी + एक संतरा।
डिनर (रात का खाना) – 1 बाउल वेजिटेबल नमकीन ओट्स + आधा कप मसूर की दाल लहसुन तड़के के साथ इसका सेवन करें।
डिनर के बाद – 1 कप बिना मिलाई वाले दूध का सेवन करें। 
यदि आप इस डाइट चार्ट को फॉलो करते हैं तो तय मानिए आपका ब्लड प्रेशर हमेशा कंट्रोल रहेगा। 

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए स्पेशल टिप्स

ब्लड प्रेशर के मरीज को नींद में कमी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से उसका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। 
जीवन शैली में सुधार करना होगा और पौष्टिक भोजन को अपनाना होगा। 
मेडिटेशन, योगा एवं व्यायाम डेली लाइफ का हिस्सा बनाना होगा।
खाने में जैतून के तेल का इस्तेमाल करें।
लहसुन, प्याज़ , इलायची ,अजवाइन , हाई पोटैशियम वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। 
फल और हरी सब्जियों का सेवन भी करना चाहिए। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !