MP IAS TRANSFER LIST - भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। इसमें टोटल चार अधिकारियों के नाम है। मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव और सागर संभाग की कमिश्नर के रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई है। 

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची

श्री संजीव कुमार झा (1996), सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल तथा पदेन प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) के पद पर तैनात किया गया है। एवं इस पद पर पदस्थ श्री गुरवीर सिंह (1997 बैच) को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

श्री रघुराज एम.आर. (2004 बैच) को सचिव, मध्य प्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग (Technical Education, Skill Development and Employment Department) से सचिव, मध्य प्रदेश शासन, श्रम विभाग (Labour Department) में स्थानांतरित किया गया है।

श्री अनिल सुचारी (2006), जो अब तक सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग में थे, उन्हें सागर संभाग का Commissioner नियुक्त किया गया है।

IAS अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में परिवर्तन 

श्री मुकेश चन्द गुप्ता (1998), सचिव, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

श्री विवेक कुमार पोरवाल, भाप्रसे (2000), प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

उपरोक्तानुसार श्री सुखवीर सिंह द्वारा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री नीरज मंडलोई, भाप्रसे (1993), अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

उपरोक्तानुसार श्री रघुराज एम. आर. द्वारा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री उमाकांत उमराव, भाप्रसे (1996) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!