CRETA CAR जिस शोरूम संचालक ने बेची उसी ने चोरी करवा दी: आरोप | INDORE NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। एक किसान ने हुंडई क्रेटा कार बेचने वाले शोरूम संचालक पर आरोप लगाया है कि उसने कार बेचने के चौथे दिन कार चोरी करवा दी। किसान का कहना है कि शोरूम संचालक ने कार के साथ उसकी सभी चाबी या नहीं दी थी बल्कि एक चाबी किसी दूसरी कार की दे दी थी। यानी कार की दूसरी चाबी शोरूम संचालक के पास थी। चोर कार को चाबी से खोलकर स्टार्ट कर चले गए हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

नैनोद निवासी पीड़ित महेश सिसौदिया ने बताया कि 31 जनवरी की शाम को शोरूम से कार खरीदी थी। 4 फरवरी को कार चोरी हो गई। रात में बच्चों ने देखा कि शोरूम द्वारा दी गई चाबी अलग-अलग हैं। एक चाबी से कार स्टार्ट हो रही थी, जबकि दूसरी चाबी से नहीं हो रही थी। इस संबंध में शोरूम में संपर्क किया लेकिन, कार चोरी होने के बाद वे अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं। 

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फरियादी का आरोप है कि यह घटना शोरूम कर्मचारियों की मिलीभगत से हुई है। पीड़ित दोनों चाबी लेकर डीआईजी ऑफिस पहुंचा और यहां पर संबंधित शोरूम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित किसान का दावा है कि दूसरी चाबी शोरूम संचालक के पास थी। उसी चाबी से कार को चोरी किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!