नूर इस्लाम गिरफ्तार: जिस घर ने शरण दी, उन्हीं की बेटी का अपहरण कर रेप किया | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश की बैतूल पुलिस ने भोपाल से नूर इस्लाम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। नूर इस्लाम पर 13 साल की मासूम लड़की के अपहरण और बलात्कार का आरोप तो है ही, इससे ज्यादा गंभीर बात यह है कि जिस परिवार ने लावारिस नूर इस्लाम को शरण दी, उन्हीं की मासूम बेटी को किडनैप करके ले गया। 

कहानी 2017 से शुरू हुई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की सारणी तहसील में रहने वाले एक परिवार के संपर्क में एक युवक आया। युवक ने अपना नाम नूर इस्लाम बताया। उसने बताया कि वह बेसहारा है। परिवार ने उस पर रहम किया। घर में रहने के लिए जगह दी। नूर इस्लाम भी घर की महिलाओं को मां और बहन का दर्जा देते हुए बात करता था। परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। 

2018 में नूर इस्लाम अचानक गायब हो गया। उसके साथ ही परिवार की 13 साल की मासूम बच्ची भी गायब हो गई। 2 साल तक लंबी तलाश के बाद पता चला कि नूर इस्लाम भोपाल में रह रहा है। उसने 13 साल की मासूम बच्ची (जो अब 15 साल की है) को बंधक बनाकर रखा और लगातार बलात्कार किया। पुलिस ने नूर इस्लाम को गिरफ्तार कर लड़की को मुक्त करा लिया है। टीआई महेंद्रसिंह चौहान ने बताया युवक पर अपहरण, दुष्कर्म का मामला दर्ज है। उसे जेल भेज दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!