दिल्ली के जामिया में गोली चली, (वीडियो देखें) राम भगत ने CAA विरोधियों पर फायर किया | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में महात्मा गांधी के शहीद दिवस के दिन जामिया से राजघाट की तरफ मार्च करने निकले नागरिकता संशोधन कानून के विरोधियों पर एक युवक ने गोली चला दी। युवक का नाम राम भगत गोपाल शर्मा बताया जा रहा है। वह गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फायरिंग के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पिस्तौल लहरा कर बोला: किसे चाहिए आजादी 

गोपाल शर्मा ने सरेआम पिस्तौल लहराई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और मीडिया के कैमरे मौजूद थे। शायद युवक को मालूम था यह सही जगह है जहां उसे फायर करना है। पहले उसने कुछ नारे लगाए और कैमरे की तरफ मुंह करके पिस्तौल लहराई। उसके पीछे पुलिस खड़ी थी। नारेबाजी के बाद उसने पूछा किसे चाहिए आजादी और इसी के साथ उसने फायर कर दिया। गोली वहां खड़े एक छात्र के हाथ में जाकर लगी। 

चंदन भाई यह बदला आपके लिए है 

फायर करने से पहले गोपाल शर्मा ने इसकी सार्वजनिक सूचना अपनी फेसबुक वॉल पर दे दी थी। उसने फेसबुक पर लिखा था चंदन भाई यह बदला आपके लिए है। बता दें कि इस तरह के एक रैली के दौरान उत्तर प्रदेश में चंदन की गोली लगने से मौत हो गई थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !