विधवा को झूठे प्यार में फंसाया, 5 महीने रिलेशन में रखा | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। आनंद नगर निवासी किशोर गांधी के खिलाफ एक विधवा महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि किशोर गांधी ने उसे पहले तो प्यार में फसाया और फिर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। 5 महीने तक उसने शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद विधिवत शादी करने से इनकार कर दिया।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी महिला के पति का वर्ष 2015 में देहांत हो गया था। इसी बीच उसकी दोस्ती पास ही रहने वाले किशोर गांधी से हुई। दोस्ती होने के बाद किशोर ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अपने परिचित के मकान में किराए का कमरा लेकर उसके साथ रहा।

अब जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उसे रिवाल्वर दिखाकर गोली मारने तथा उसका चेहरा जलाने की धमकी दे दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने किशोर गांधी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!