रजिस्ट्रार ऑफिस की छत पर 22 वर्षीय विधवा का रेप

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 22 वर्षीय विधवा महिला से शादी करने का प्रलोभन देकर दुराचार किए जाने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को शादी करने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस लेकर गया था और छत पर ले जाकर जबरन उसका दैहिक शोषण किया था। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।   

सूत्रों के अनुसार संजीवनी नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति का देहांत हो चुका है। पिछले 8-9 वर्षों से वह लवकेश को जानती है। पति की मौत के बाद से लवकेश से उसकी करीबी बढ़ गयी थी। करीब दस महीने पहले लवकेश ने महिला से कहा कि वह उससे प्रेम करता है और शादी करना चाहता है। 

करीब 5 महीने पहले लवकेश उससे शादी करने का झाँसा देकर धनवंतरी नगर स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस ले गया और ऑफिस के ऊपर छत पर ले जाकर जबरन उसके साथ गलत काम किया। अब शादी करने से इनकार कर रहा है।  रिपोर्ट पर धारा  376, 376(2)एन के तहत मामला दर्ज कर  आरोपी लवकेश गोस्वामी उम्र 27 वर्ष निवासी कजरवारा नई बस्ती  गोराबाजार को  अभिरक्षा में लिया गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !