RATLAM की महिला वकील का INDORE में रेप, DELHI के लॉ स्टूडेंट पर आरोप

इंदौर। रतलाम मूल की एक महिला वकील ने दिल्ली के लॉ स्टूडेंट मनोज कुमार के खिलाफ इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला वकील का कहना है कि आरोपी मनोज कुमार उसका परिचित है। दिल्ली से इंदौर आया और यहां एक होटल में चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दी उसके बाद रेप किया। महिला वकील के अनुसार आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और ₹15000 छीन लिए। शादी का वादा किया था लेकिन मुकर गया।

दिल्ली के लॉ स्टूडेंट मनोज कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत ने बताया कि खुद को वकील बताने वाली महिला की शिकायत पर मनोज कुमार निवासी दिल्ली के खिलाफ बलात्कार और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। महिला अपने एक दाेस्त के जरिए आराेपी से मिली थी। पीड़िता के अनुसार, दिल्ली के साथ ही अन्य प्रदेशों की कोर्ट में जाकर केसों की पैरवी करती है। दिल्ली में मनाेज से उसकी मुलाकात सतीश के माध्यम से हुई थी। मनोज ने खुद को लॉ स्टूडेंट बताया था।

इंदौर के एक होटल में नशीली दवा खिलाकर रेप किया

पीड़ित के अनुसार, 4 नवंबर को वह दिल्ली से रतलाम आ रही थी। इस दाैरान उसे मनाेज मिल गया। उसने साथ चलने काे कहा। इसके बाद हम साथ आए और यहां कई जगहों पर घूमे। इसके बाद 10 नवंबर को इंंदौर के छोटी ग्वालटोली स्थित एक होटल में रुके। यहां मनोज ने चाय में बेहोशी की दवा मिलकर उसे पिला दी और फिर रेप किया। इनता ही नहीं अगले दिन मारपीट कर वह उसके बैग से 15 हजार रुपए भी लेकर भाग गया। बाद में बात कर उसने शादी करने का झांसा दिया, लेकिन अब पलट गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !