सुबह के शुभ संकेत: दिख जाए तो समझो दिन सफल, हर मनोकामना पूरी होगी | GOOD LUCK SIGN for HINDUS

दुनिया के हर व्यक्ति के लिए कुछ चीजें गुड लक साइन होती है। यानी यदि व्यक्ति को सुबह-सुबह वह चीज दिख जाए तो उसका सारा दिन अच्छा जाता है। यूं तो " सुबह के शुभ संकेत" सभी नागरिकों के लिए अलग-अलग होते हैं परंतु गरुड़ पुराण के अनुसार 6 चीजें ऐसी है जो किसी भी व्यक्ति को दिख जाए तो उसका दिन शुभ और लाभ से भरा हुआ होता है। आइए हम बताते हैं वह चमत्कारी 6 चीजें हैं जो यदि सुबह-सुबह दिख जाए तो आपका दिन अच्छा बन जाएगा:

गौमूत्र: हिन्दू शास्त्रों के अनुसार गोमूत्र में मां गंगा का वास होता है। इसे पीने से ही कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। गरुड़पुराण के अनुसार गोमूत्र को केवल देख लेने से ही मनुष्य को पुण्य और लाभ की प्राप्ति हो जाती है। यदि प्रात:काल गौमाता मूत्रत्याग करते दिखाई दे जाएं तो यह कल्याणकारी माना जाता है।

गाय का गोबर: हिन्दू शास्त्रों में गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास माना जाता है। किसी भी स्थान को शुद्ध करने के लिए गाय का गोबर का प्रयोग लोग करते है। यदि प्रात:काल गाय का गोबर दिखाई दे जाए तो समझिए आज के दिन जिंदगी का कोई पुराना जमा हुआ कचरा साफ होने वाला है। कम से कम एक उलझी हुई समस्या सुलझ जाएगी।

गाय का दूग्धपान करता बछड़ा: हर घर में गाय के दूध का इस्तेमाल होता है। गाय के दूध से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी गौमाता का दुग्धपान करता हुआ बछड़ा यदि प्रात:काल दिख जाए तो भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। जिंदगी में चमत्कारी लाभ प्राप्त होता है।

गोधूली: गाय जब सूर्यास्त से पहले वापस आतीं हैं तो उनके पैरों से धूल के गुबार उड़ते हैं। इसी को गौधूली कहते हैं। गरुड़ पुराणा के अनुसार गोधुली से पूर्व अपने निवास पर लौट आना एवं गोधूली को देखना दाम्पत्य एवं पारिवारिक जीवन के लिए सर्वथा लाभदायक होता है। इससे शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।

गौशाला: गौशाला उसे कहते हैं जहां गायों का वास होता है और जहां बड़ी मात्रा में गाय रहती हैं। गोशाला भी मंदिर के समान पवित्र और साफ माना जाता है। कहते हैं अगर इंसान हर दिन गौशाल में गायों की सेवा करे तो उससे भगवान श्री कृष्ण खुश रहते हैं।

खेती: भारत में खेत आपको आसानी से देखने को मिल जाएंगे, गरूणपुराण के अनुसार अगर आपने खेतों में हरी भरी फसल और पकी हुई फसल देख लें, तो आपको पुण्य और लाभ जरूर मिलेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !