भोपाल में बोट क्लब से वन विहार तक नो-व्हीकल जोन | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। यदि आप आज की तारीख के बाद वन विहार जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें, प्रशासन ने बोट क्लब से लेकर वन विहार तक नो व्हीकल जोन बनाने का फैसला किया है। 

कलेक्टर तरुण पिथोड़े, नगर निगम कमिश्नर बी विजय दत्ता और डीआईजी इरशाद वली की कमेटी गठित की गई है। तीनों अफसरों की टीम संभागायुक्त को इस संबंध में रिपोर्ट पेश करेगी। इसी तरह अरेरा हिल्स स्थित जेल पहाड़ी पर सिटी फॉरेस्ट के तहत घना वन तैयार किया जाएगा। शुक्रवार यह फैसला हरा भोपाल-शीतल भोपाल अभियान-2 की समीक्षा बैठक में लिया गया है। 

ई-रिक्शा चलेंगे 

भोपाल में बोट क्लब से वन विहार तक नो-व्हीकल जोन बन जाने के बाद जो पर्यटक वन विहार जाना चाहते हैं उनके लिए ई रिक्शा चलाए जाएंगे। बता दें कि वर्तमान में वन विहार जाने के लिए निजी वाहन ही एकमात्र साधन है। बहुत सारे लोग निजी चार पहिया वाहन से वन विहार घूमना पसंद करते हैं। पर्यटकों में मध्य प्रदेश के रसूखदार नौकरशाह, प्रशासनिक अधिकारी, मंत्री, विधायक एवं राज्य के अतिथि भी होते हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!