REWA में दो सगी बहनों के साथ बलात्कार, आधी रात को घर में घुसे तीन बदमाश | MP NEWS

Bhopal Samachar
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में दो बहनों के साथ आधी रात को गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने बताया कि तीन बदमाश जबरन उनके घर में घुस आए। बड़ी बहन के साथ बलात्कार किया जबकि छोटी बहन के साथ अश्लील हरकतें करते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली दो लड़कियां 19 नवंबर की रात घर में अकेली थी। रात करीब 12:00 बजे 3 की संख्या में युवक उनके घर में घुस आए। इस दौरान विवेक सिंह उर्फ मोनू निवासी अटरिया ने 17 वर्षीय किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। वहीं दो युवक छोटी बहन के साथ अश्लील हरकत करते रहें। अपने नापाक इरादों को अंजाम देकर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। जब परिजन वापस आए तब उन्होंने घटना की जानकारी दी। गुरुवार की रात परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। 

गढ़ पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह के खिलाफ 376 का मामला दर्ज किया है। वही छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने पर दो युवकों के खिलाफ 354 का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विवेक सिंह व मनीष सिंह को गिरफ्तार किया है जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों लड़कियों को महिला थाने लाया गया था जहां उनके बयान लिए गए हैं। बाद में उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना की शिकार दोनों लड़कियां काफी डरी हुई है। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश भी कर रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!