कांग्रेस @ कैलाश विजयवर्गीय: अब जालसाजों के जेल जाने का नंबर है | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भगवान महाकाल की पवित्र धरती उज्जैन में एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की सरकार को जालसाज सरकार बता रहे हैं, जबकि वह पवित्र धरती खुद सिंहस्थ मेले की जालसाजी व उसके कर्ताधर्ता जालसाजो को अच्छी तरह से पहचानती है।

प्रदेश की जनता भाजपा के सभी जालसाजों को भलीभांति पहचानती है कि जिन्होंने अपने कार्यकाल में पेंशन घोटाला किया, सिंहस्थ घोटाला किया ,नवरतन बाग घोटाला किया ,प्लास्टिक पेड़ घोटाला किया, नलकूप खनन घोटाला किया। साथ ही उन जालसाजों को भी जानती है जिन्होंने व्यापम घोटाला किया ,ई टेंडर घोटाला किया ,नर्मदा सेवा यात्रा घोटाला किया, पौधा रोपण घोटाला किया।उन सभी जालसाजों को प्रदेश की जनता भलीभाँति जानती है, इसीलिए प्रदेश की जनता ने इन जालसाजों को घर बैठा दिया है और कांग्रेस की सरकार में इन सभी के जैल जाने का नंबर आ गया है इसलिये बौखलाहट में ये इस तरह की बयानबाजी कर रहे है।

सलूजा ने बताया कि दस माह की कांग्रेस सरकार को वादों के आधार पर जालसाज सरकार कहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय यह जान लें कि कांग्रेस की सरकार 5 वर्ष के लिए बनी है ,पिछले 10 माह में ही उसने अपने 125 से अधिक वचन पत्र के वादों को पूरा किया है।एक-एक करके सब वचनो को वो पूरा करती जा रही है लेकिन सबसे बड़े जालसाज तो वह है , जिन्होंने 15 वर्ष सिर्फ झूठी घोषणाए की , 15000 अधूरी झूठी घोषणाओं का रिकॉर्ड जिनके नाम हैं।जिनके नाम रोज दो झूठी घोषणाओं करने का भी रिकॉर्ड है।

यहां तक कि अपने घोषणापत्र के वादों को भी जिन्होंने पूरा नहीं किया, सबसे बड़े जालसाज वे हैं। जनता इस सच्चाई को जानती है और विजयवर्गीय को भी यह सच्चाई मालूम होना चाहिए। 10 माह पुरानी कांग्रेस सरकार और उसके मुखिया के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने से पहले विजयवर्गीय को यह सच्चाई जान लेना चाहिए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !